रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज कस्बा स्थित बैंकों में लगे एटीएम केंद्र महज शोपीस बनकर खड़े हैं। प्राय: ग्राहक एटीएम केंद्रों के पास जब पैसा निकालने जाते हैं, तो पता चलता है कि, इनमें कैश ही नहीं है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ता परेशान है, तो वहीं बैंक अधिकारी अलग ही दावा कर रहे हैं कि, एटीएम सामान्य रूप से काम कर रहे हैं और प्रतिदिन लाखों रुपए की निकासी इनसे हो रही है।
आपको बता दें कि, महराजगंज कस्बे में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी, पंजाब नेशनल बैंक और यूको बैंक के पास अपने अपने एटीएम हैं। कुछ दिन तक तो इन एटीएम सेंटरों पर ठीक-ठाक कामकाज चला। लेकिन इसके बाद से व्यवस्था पटरी से उतर गई। कस्बे के रहने वाले सरस्वती विद्या मंदिर में कार्यरत राकेश मिश्रा ने शिकायत की है कि, विगत शुक्रवार को उन्होंने एक-एक करके पांचो एटीएम से पैसा निकालने की कोशिश की। लेकिन कहीं भी एटीएम काम करते नहीं मिले।
इस संबंध में उन्होंने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर धीरेंद्र कुमार से बात की, तो उनका कहना था कि, कैश खत्म हो गया है। शाम तक डाला जाएगा। पुनः आकर शाम को निकाल लीजिएगा। राकेश मिश्रा को पैसे की तत्काल जरूरत थीओ। लेकिन एटीएम से पैसा ना निकलने से उनका कार्य नहीं हो सका।
वहीं दूसरी ओर बैंक ऑफ बड़ौदा एटीएम केंद्र के ठीक सामने कपड़े का व्यवसाय चलाने वाले बड़े व्यापारी सुधीर साहू ने बताया कि, उनके सामने लगा बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम प्रायः धन विहीन रहता है, और ग्राहक आते हैं खाली हाथ वापस लौट जाते हैं।
इस संबंध में हमारे इस संवाददाता ने बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर से बात करने का प्रयत्न किया, तो उन्होंने दावा किया कि, उनके एटीएम से रोजाना लाखों की निकासी होती है। नाम पूछे जाने पर उन्होंने अपना नाम ना बताते हुए यह भी कहा कि, आज छुट्टी का दिन है। जो जानकारी लेनी है, सोमवार को बैंक आकर जानकारी ले लीजिएगा।
उधर एटीएस में चल रही दिक्कतों को देखते हुए, क्षेत्रीय जनता या बाहर से आने जाने वाले यात्रियों को आवश्यक कार्य के लिए पैसा नहीं मिलता है। जिससे लोगों में बैंकों के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है।

0 टिप्पणियाँ