वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बछरावां मंडल में हुई बैठक।। Raebareli news ।।

रजनीकान्त अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: वर्तमान में चल रही वैश्विक महामारी से निपटने एवं भविष्य की योजनाओं को लेकर क्षेत्रीय  विधायक राम नरेश रावत की अध्यक्षता मे बछरावां मंडल में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक राम नरेश रावत ने मोदी सरकार 2.0 की 1 वर्ष पूरा होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनवाई।
     आपको बता दें कि बछरावां विधानसभा विधायक राम नरेश रावत ने बताया कि, किस प्रकार वर्षों पुरानी इस देश की समस्याओं को सरकार द्वारा सफलतापूर्वक निराकरण कर समाप्त किया गया। चाहे वह राम मंदिर का मामला रहा हो, चाहे जम्मू कश्मीर धारा 370 या 35A का मामला रहा हो, या नागरिकता संशोधन का मामला हुआ हो, सरकार ने अपनी इच्छा शक्ति दिखाते हुए किए गए वादों को पूर्ण करने का भरकस प्रयास किया है। अंत में विधायक रामनरेश रावत ने भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी गहनता से सबके बीच चर्चा की।
     बैठक के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा पार्टी में सर्वप्रथम वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े सभी कार्यकर्ता बंधुओं को का अभिवादन करते हुए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि, वर्तमान में चल रही इस वैश्विक महामारी से हम सभी लोगों को एकजुट होकर निपटना पड़ेगा। यह संकट का समय है। धैर्य से काम लेते हुए सोशल डिस्टेंसिंग साफ-सफाई  मास्क का प्रयोग आदि इस महामारी से बचने की संपूर्ण उपायों का पालन करना चाहिए। 
     भविष्य में  होने वाले स्नातक चुनाव की तैयारियों के संबंध में भी जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं पर जिम्मेदारी अधिक है। उनके ही दम पर पूरी पार्टी निर्भर है। अतः प्रत्येक कार्यकर्ताओं को अपना बचाव करते हुए पार्टी के दिशा निर्देशों पर कार्य करते रहना चाहिए। बैठक को क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत के अलावा जिला महामंत्री शरद सिंह, सरोज गौतम, अली हैदर नकवी, पूर्व मंडल अध्यक्ष बछरावां हरीकृष्ण पांडे, प्रवेश वर्मा, मयंक त्रिवेदी ने भी संबोधित करते हुए अपने विचार रखे।
     इस अवसर पर राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजा राकेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विद्या सागर अवस्थी एडवोकेट, बीके शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार, मंडल उपाध्यक्ष अमित मिश्रा, सतीश तिवारी, महामंत्री रामपाल सिंह, सुशील आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ