आवारा सांड ने फिर एक किसान को किया घायल, सीएचसी में चल रहा इलाज।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र में आवारा सांडों का आतंक चरम पर है। मंगलवार को एक किसान उड़द के खेत में फसल चर रहे आवारा सांड को खदेड़ने की कोशिश की, तो सांड ने उस पर हमला बोल दिया, और जमीन पर पटक पटक कर सींघो से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। किसान के साथ मौके पर मौजूद उसके पुत्र ने भागकर गांव वालों को सूचना दी। दर्जनों की तादात में ग्रामीण लाठी डंडा लेकर मौके पर पहुंचे, सांड को भगाया तब जाकर देवता दीन की जान बची।
      आपको बता दें कि, आवारा सांडों के क्षेत्र में घूमने से आतंक फैला हुआ है। अब तक सैकड़ों की तादात में सांड किसानों को घायल कर चुके हैं। ताजी घटना मंगलवार के दिन गांव पडरियन का पुरवा मजरे ओनई जंगल में उस समय घटी, जब एक विशालकाय सांड ने देवता दीन के खेत में बोई जेठुवा उड़द की फसल चल रहा था। सूचना मिलने पर देवता दीन अपने पौत्र शिवम के साथ लाठी लेकर मौके पर पहुंचा। जैसे ही उन्होंने सांड को हाका, गुस्साए सांड ने देवता दीन और पौत्र पर धावा बोल लिया।
    फुर्तीला होने के कारण शिवम तो मौके से भाग निकला। लेकिन सांड ने देवता दीन को सींघो पर उठाकर पटक दिया, और हमला कर लहूलुहान कर दिया।
     मौके से भागे पौत्र शिवम के चिल्लाने पर दर्जनों ग्रामीण लाठियां ले लेकर सांड की तरफ दौड़े और देवता दीन को बचाया। गंभीर रूप से घायल देवता दिन को सीएचसी महराजगंज लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ