19-20 जून को मंडियों के लाखों कारोबारी हड़ताल पर-मुकेश रस्तोगी
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष बसन्त सिंह बग्गा के नेतृत्व में व्यापारियों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी रायबरेली के माध्यम से सिटी मजिस्ट्रेट युवराज सिंह को सौंपा।
आपको बता दें कि, व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए श्री बग्गा ने कहा कि, भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार ने मंडियों के बाहर मण्डी शुल्क पूरी तरह से समाप्त कर दिया है, यह सरकार का अच्छा कदम है। प्रदेश के प्रत्येक व्यापारी इसका स्वागत करते हैं, परन्तु मंडियों के अन्दर कारोबारियों पर मण्डी शुल्क बनाये रखना पूर्णतयाः अनुचित है, अन्यायपूर्ण है।
उन्होंने आगे कहा कि, प्रदेश सरकार ने मंडियों के व्यापारियों पर नया यूजर टैक्स लागू कर दिया है, अधिकारियों द्वारा कहा जा रहा है कि, हम दुकानों का यूज करते हैं, इसलिए टैक्स लगाया गया है। ऐसे अधिकारियों को बताना चाहता हूँ कि, यदि व्यापारी दुकान को उपयोग में लाता है, तो उसका किराया भी देता है, इसलिए यूजर टैक्स लगाने का कोई औचित्य नहीं है।
प्रान्तीय संगठन मन्त्री मुकेश रस्तोगी ने कहा कि, मण्डी शुल्क और यूजर टैक्स को पूरी तरह से समाप्त कराने के लिए प्रदेश के प्रमुख व्यापारियों की सहमति से निर्णय लिया गया है कि, 19-20 जून 2020 को सभी नवीन गल्ला मंडियों के लाखों व्यापारी पूर्णतयः हड़ताल पर रहेंगे। सभी गल्ला मंडियों में प्रत्येक मण्डी सचिव कार्यालय पर धरना देंगे।
वहीं नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि, सरकार मण्डी में लागू मण्डी शुल्क एवं नये यूजर टैक्स को खत्म करे अन्यथा व्यापारी आर-पार की लड़ाई लड़ने हेतु कटिबद्ध है, यदि हमारी माँगे न मानी गयीं, तो प्रान्तीय नेतृत्व के आवाहन पर हम मण्डी व्यापारियों के लिए सड़कों पर संघर्ष करने को मजबूर होंगे।
युवा जिलाध्यक्ष सत्यांशु दुबे ने मण्डी व्यापारियों की हौसलाफजाई करते हुए कहा कि, मण्डी व्यापारियों के हितों के लिए जनपद का प्रत्येक व्यापारी साथ है, संघर्ष का जो भी रूप होगा, व्यापारी पीछे नहीं हटेगा।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से विजय सोनकर, अनुज त्रिवेदी, जितेन्द्र मौर्या, आशु श्रीवास्तव ‘जौली’, राम अभिलाष कौशल, राजेश श्रीवास्तव, रंजन वर्मा, विवेक शुक्ला, मो0 शाकिब कुरैशी, सर्वेश नारायण सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ