बीके शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार
शिवगढ़/रायबरेली: थाना क्षेत्र के बांदा बहराइच मार्ग स्थित न्यू पब्लिक इंटर कॉलेज के पास सड़क किनारे अज्ञात युवक का शव मिला, जिसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी, पुलिस ने पड़ोसी जनपद व थानों से संपर्क किया है।
गौरतलब हो कि, शनिवार की सुबह लगभग 6:00 बजे सड़क किनारे अंडरवियर अंगोछा पहने हुए एक युवक का शव मिला जिसमें दाहिनी तरफ के कंधे से हाथ कुचला हुआ क्षत-विक्षत पड़ा था, देखने से प्रतीत हो रहा था कि, चार पहिया वाहन से टक्कर लगने के बाद पहिया चढ़ जाने पर सड़क दुर्घटना में मौत हुई हो। लगभग 2 घंटे तक शव की शिनाख्त करने के लिए थाना अध्यक्ष धीरेंद्र यादव मय फोर्स के अड़ोस पड़ोस की ग्राम पंचायतों में पूछताछ करते रहे, किंतु किसी प्रकार की कोई शिनाख्त नहीं हो सकी। क्षेत्रीय लोगों का कयास है कि, हत्या कर फेंका गया है।
थाना अध्यक्ष धीरेंद्र यादव ने बताया कि, शिनाख्त ना हो पाने के कारण पड़ोस के जनपद व पड़ोसी थानों पर पहचान के लिए सूचना भेज दी है। शव को देखने से अनुमान लगाया जा रहा है कि, किसी ट्रक का क्लीनर रहा होगा। ट्रक के नीचे सोते हुए ड्राइवर गाड़ी लेकर निकला होगा तभी ट्रक के नीचे आ गया। जिससे उसका दाहिना कंधा क्षत विक्षत हो गया है, और मौके पर ही मौत हो गई।
थाना अध्यक्ष धीरेंद्र यादव ने बताया कि, मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। शव की पहचान के लिए अगल बगल के थानों व जिलों से संपर्क किया जा रहा है।

0 टिप्पणियाँ