बीके शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार
शिवगढ़/रायबरेली: थाना क्षेत्र के त्रिपुला बाजार के पास सड़क किनारे गड्ढे में हत्या कर स्वामीदीन पुत्र पहली उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी आनंद कुमार खेड़ा मजरे पड़ी राकला का शव मिलने से सनसनी फैल गई, पिता का आरोप हत्या कर शव को फेंका गया है।
आपको बता दें कि, शुक्रवार की बीती शाम घर से टहलने की नियत से निकला था, रात में घर नहीं पहुंचा, तो देर रात तक खोजबीन होती रही, सुबह जब गड्ढे में शव दिखाई पड़ा तो लोगों के माध्यम से सूचना पहुंची। तत्काल स्थानीय थाने पर भी सूचना दी।
थाना अध्यक्ष धीरेंद्र यादव मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक स्वामी दीन के पिता पहली की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
स्वामी दीन खेती किसानी में अपने पिता के साथ घर की पूरी जिम्मेदारी निभाता था। स्वामी दीन की मृत्यु के बाद पत्नी रीता व तीन बच्चे तथा मां गुलाबा देवी का रो रो कर बुरा हाल है।
क्षेत्राधिकारी महराजगंज राघुवेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि, मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पड़ताल की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ