प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: डलमऊ कस्बे के कृष्णा नगर के युवा नेता पिंटू तिवारी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में मोमबत्ती जलाकर शहीदों को नम् आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके साथ ही चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूँककर आक्रोश जताया है।
आपको बता दें कि, शनिवार को अखिल भारतीय उद्योग मण्डल ने चीन द्वारा भारतीय सेना के ऊपर किए गए हमले को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त रहा। उन्होंने चीन को मुहतोड़ जवाब देने की मांग सरकार से करते हुए चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका। व्यापारियों ने बताया कि, सरकार चाइना की वस्तुओं को खरीद-फरोख्त बंद करें।
इतना ही नहीं व्यापारियों ने चाइना की वस्तुएं खरीद एवं बिक्री पर पूर्ण रूप से शासन एवं प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित किए जाने की मांग की है। व्यापारियों ने सर्वप्रथम शहीद सैनिकों को नम् आंखों से श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया। इसके बाद व्यापारियों ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंक कर आक्रोश जताया।
इस अवसर पर अखिलभारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, सुरेश साहू, व्यापारी नेता वृन्दावन यादव, अशोक अग्रहरि, संतोष गुप्ता, अशोक गुप्ता, भगौती प्रसाद यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ