समाजसेवी मनीष दयाल की माताजी वरिष्ठ समाज सेविका जौयस दयाल को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
मथुरा: आज ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजिस्टर्ड उत्तर प्रदेश के द्वारा मिशन कंपाउंड कृष्णा पुरी में मथुरा की वरिष्ठ समाज सेविका जौयस दयाल की अचानक हृदय गति रुक जाने से हुई मौत पर शोक सभा आयोजित की गई।
       आपको बता दें कि, शोक सभा के माध्यम से जौयस दयाल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें याद किया गया। वक्ताओं ने शोक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, जैसल दयाल एक ऐसी महिला थी जिन्होंने अपना पूरा जीवन गरीब मजलूम ,बेसहारा, विधवा महिलाओं और बालिकाओं के लिए समर्पित किया। प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि, दयाल परिवार पूरे मथुरा में गंगा यमुनी तहजीब को अकेले ही जिंदा रखे हुए था। उनकी कार्यशैली के कारण उनके परिवार के साथ में हर धर्म के लोग उनके साथ जुड़े हुए थे। उसी के माध्यम से समाज के लिए एक प्रेरणा स्वरूप कार्य किए जाते रहे हैं। उनके पुत्र के रूप में आज हमारी टीम में मनीष दयाल समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। इस दुख की घड़ी में प्रभु पूरे परिवार को धैर्य प्रदान करें।
       महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष व नगर निगम वार्ड नंबर 66 की पार्षद श्वेता शर्मा ने कहा कि, जौयस दयाल एक सरकारी शिक्षिका रहते हुए अपने परिवार की जिम्मेदारियों को निभाते हुए पिछले 25 सालों से शोषित महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रही थी। यह हम जैसी महिलाओं के लिए गौरव की बात है। हम उन्हें हमेशा अपने आदर्श के रूप में याद करते रहेंगे। शोक सभा के अंत में 2 मिनट का मौन रखकर सभी लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

        शोक सभा में मनोज शर्मा, भागवताचार्य लक्ष्मी कांत शास्त्री, मुकेश शर्मा अर्जुन पंडित, विनोद पांडे, हेमंत अग्रवाल, बृजमोहन गुप्ता तपेश भारद्वाज, अंशुल अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, अमित पचौरी, हरीश शर्मा योगेश यादव, अशोक तिवारी, श्रीमती  रूपा दास श्रीमती आभा दयाल उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ