आवारों ने छीना दुपट्टा बीमार लड़की का सरे राह चलते चलते असहाय छोटा भाई बचाने में बहन के साथ घायल

मिर्जापुर। मड़िहान कभी मणियों वाला जंगली इलाका रहा होगा । जहां मणियों को लूटा-झपटा गया होगा लिहाजा नाम से निकलती ध्वनि से ही स्पष्ट हो रहा है कि मूल्यों की हानि की गई और फिर इस इलाके का ऐसा नाम पड़ गया ।
अनुसूचित लड़की के साथ की गई आवारगी- शनिवार, 6 जून को कुछ आवारों ने बीमारी की दवा करा कर छोटे भाई के साथ स्कूटी से  घर लौट रही राजगढ़ की एक लड़की को मड़िहान थाने से मात्र 3 किमी दूर पहले रोका।  छेड़छाड़ किया । 30 साल की अविवाहिता लड़की की अस्मिता के लिए 22 साल का भाई आवारों से जूझ कर रक्षा-बंधन पर राखी बांधते ली गई रक्षा की प्रतिज्ञा पूरी की । ये शोहदे पीछे हट तो गए लेकिन जब बहन को बैठाकर भाई आगे बढ़ा तो हैवान बने इन दोनों ने पीछा किया और चलती स्कूटी से दुपट्टा खींचकर पाकीजा फ़िल्म के गीत को ताजा कर दिया ।
बीमारी की दवा के चलते हाथ टूटा- भाई के साथ वह आई तो थी मिर्जापुर शहर दवा लेने । दवा खाती और ठीक हो जाती लेकिन उसे फिर से अस्पताल में एडमिट होना पड़ा है । पिता का निधन हो गया है । इस हादसे से भाई और मां घबरा गई हैं लिहाजा उसे सोनभद्र मौसी के यहां जाना पड़ा है।
24 घण्टे बाद FIR - दौर ऐसा है कि किसी के साथ कोई बुरी घटना हो जाती है तो अच्छे-अच्छे तथा निकटस्थ लोग साथ नहीं देते । ज्यादातर जुबानी साथ की फर्ज अदायगी करते हैं । जबकि अच्छे दिनों में रिश्तेदारी जोड़ने लगते हैं । मामला तूल पकड़ने लगा तो भी यही हुआ । कोई घायल लड़की के घर नहीं गया मदद करने । 24 घण्टे बाद विधवा मां की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है लेकिन अनुसूचित जाति की धारा नहीं लगी है ।
                       सलिल पांडेय, मिर्जापुर ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ