प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: डलमऊ कोतवाली परिसर में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं के द्वारा वैश्विक महामारी में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों एवं पत्रकारों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
आपको बता दें कि, कोतवाली परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव पाल, उपाध्यक्ष दल बहादुर सिंह की अगुवाई में दर्जनों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर कोतवाली परिसर में उपस्थित पुलिसकर्मियों को अंग वस्त्र भेंट करते हुए पुष्प वर्षा की। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि, देशभर में चल रही वैश्विक महामारी कोरोनावायरस में लॉक डाउन का कड़ाई से अनुपालन कराए जाने ग्रामीणों को जागरूक करने में पुलिस कर्मियों ने रात-दिन मेहनत की है। अपने कर्तव्यों को बखूबी निभाते हुए पुलिसकर्मी व मीडिया कर्मियों का पूरा सहयोग मिलता रहा है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामदेव पाल, महामंत्री दिनेश त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष दल बहादुर सिंह, जिला मंत्री विवेक शुक्ला, अविनाश शुक्ला, मीडिया प्रभारी विजय बाजपेई, अनुसूचित मोर्चा जिला महामंत्री मनोज सोनकर, जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग राधेश्याम पाल ,व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक संतोष दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ