10 वर्षों से लगातार देवघर जाने वाला मऊ का डैडी बम कांवरिया संघ की कांवड़ यात्रा कि इस बार टूटी चैन।। Raebareli news ।।

कोरोना के चलते कांवड़ यात्रा पर संकट, देवघर में नहीं लगेगा श्रावणी मेला!
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: विगत 10 वर्षों से लगातार देवघर बाबा धाम जाने वाला मऊ का डैडी बम कांवरियों का जत्था इस बार कोविड-19 के मद्देनजर देवघर बाबा धाम कांवड़ यात्रा लेकर नहीं जा रहा है, यह जानकारी डैडी बम कांवरिया संघ के पवन कुमार त्रिपाठी ने महराजगंज इन्हौना मार्ग पर मऊ के तुलसी पुरम चौराहा स्थित अपने प्रतिष्ठान पर दी है।
     आपको बता दें कि, मऊ गर्बी  डैडी बम कांवरिया संघ के पवन त्रिपाठी ने मऊ के तुलसी पुरम चौराहे पर अपने प्रतिष्ठान पर यह जानकारी देते हुए बताया है कि, बिहार के सुल्तानगंज से जल लेकर कांवरिया देवघर पहुंचकर देवघर के बाबा धाम स्थित शिवलिंग पर जलाभिषेक करते थे, जो इस बार कोविड-19 के चलते जलाभिषेक नहीं कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि, विगत 10 वर्षों से अनवरत डैडी बम के लगभग 70 सदस्य देवघर बाबा धाम पहुंचकर वहां स्थित शिवलिंग पर जलाभिषेक करते थे, लेकिन इस बार पैर पसार चुके कोरोना महामारी को देखते हुए और सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए कावड़ यात्रा स्थगित की जाती है।
     आपको यहां यह बताना जरूरी हो गया है कि, विश्व प्रसिद्द श्रावणी मेला पर कोरोना का संकट गहरा गया है। सैकड़ों वर्षों से देवघर और दुमका में लगने वाले मेले पर ग्रहण लग गया है। कोरोना काल में राज्य सरकार मेला आयोजित कराने को लेकर कोई भी रिस्क लेना नहीं चाहती है। लेकिन इस विशाल मेले को लेकर जो तैयारियां होनी चाहिए थीं वो नहीं हो रही हैं।
     राज्य में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। प्रवासी मजदूर अपने साथ कोरोना लेकर आए हैं। ऐसे में फिलहाल कोई भी फैसला लेना संभव नहीं है। कांवड़ यात्रा पर भी संशय बना हुआ है। देवघर मेला को लेकर सरकार में डर है कि, कहीं भक्त पैदल ही देवघर पूजा करने ना निकल पड़ें, कहीं कोरोना का संक्रमण आस्था पर भारी ना पड़ जाए।
     329 साल से लग रहे इस मेल पर भी संकट
बिहार के सुल्तानगंज से जल लेकर कांवरिया देवघर पहुंचकर देवघर के बाबा धाम स्थित शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं। जानकारी के मुताबिक श्रावणी मेला में दो से ढाई लाख श्रद्धालु हर दिन बाबा के शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं।
      यहां दुनियाभर के श्रद्धालु भक्तों का पूरे सावन महीने में जमावड़ा रहता है। लेकिन जिस तरह से कोरोना महामारी ने अपने पैर पसारे हुए हैं ऐसे में कांवरियों के देवघर बाबा धाम पहुंचने की कोई संभावना नहीं है। श्रावणी मेला के आयोजन टलने की पूरी संभावना है। उधर आपदा प्रबंधन के सचिव ने भी साफ कहा है कि, केंद्र सरकार ने पहले ही धार्मिक आयोजनों और समागम पर पूरी तरह से रोक लगा रखी है।
     इधर महराजगंज क्षेत्र सहित समूचे रायबरेली जनपद में वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण के खौफ से ऐसी कोई जानकारी  नहीं आ रही है कि, कांवरियों का जत्था देवघर बाबा धाम के लिए यात्रा जा रहें हैं।
     इस मौके पर मुकेश तिवारी, रिंकू अवस्थी, अमित तिवारी, दिनेश मिश्रा, रितेश द्विवेदी, प्राशू तिवारी, अखिलेश शुक्ला, अमित सिंह, श्यामू दुबे, शुभम तिवारी, चंदन तिवारी, सोनू तिवारी, बालजी त्रिवेदी, दुर्गेश शुक्ला, सियाराम त्यागी आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ