रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: सावन के तीसरे सोमवार को महराजगंज तहसील क्षेत्र के शिवालयों सहित जिले के प्रमुख शिव मंदिरों पर ताले लटके रहे। श्रद्धालुओं ने बाहर से ही दर्शन-पूजन किया। वहीं महराजगंज कस्बा स्थित प्राचीन दानेश्वर मंदिर, मऊ गर्बी स्थित प्राचीन ऊंचे स्वर महादेव, मोन स्थित शिव मंदिर तथा शिवगढ़, बछरावां के प्रमुख शिव मंदिरों के साथ-साथ समूचे रायबरेली के प्रमुख शिवालयों में भक्तों ने सामाजिक दूरी के नियमों का पालन कर दर्शन-पूजन किया।
आपको बता दें कि, सावन मास के तीसरे सोमवार को महराजगंज तहसील क्षेत्र में कहीं-कहीं पर मंदिर का गेट खुला हुआ था। जिससे दूरी बनाकर श्रद्धालु भगवान शिव का दर्शन पूजन कर रहे थे। हालांकि तहसील क्षेत्र के कई मंदिर परिसरों में इक्का-दुक्का ही श्रद्धालु दिख रहे थे। क्षेत्र के अटरा, भवानीगढ़, शिवगढ़, ओसाह, पाराकला, रामगाव, हलोर, मुरैनी, सिकंदरपुर, सेमरहा, चंदापुर, बावन बुजुर्ग बल्ला, राघवपुर, दसौती, बछरावां स्थित शिवालयों में सन्नाटा पसरा रहा। इक्का-दुक्का श्रद्धालु ही सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए भगवान शिव का दर्शन कर रहे थे।
जिन जिन मंदिरों में ताला लटक रहा था, वहां श्रद्धालु बाहर से हाथ जोड़ कर भगवान को प्रणाम कर आगे बढ़ जा रहे थे।
सावन के तीसरे सोमवार के दिन श्रद्धालुओं ने क्षेत्र के शिव मंदिर पर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए जलाभिषेक कर दर्शन पूजन किया।

0 टिप्पणियाँ