19 वर्षीय युवक ने खाया जहरीला पदार्थ हालत गंभीर।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के सनी गांव में 19 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी महराजगंज लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए, उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
     आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक गांव निवासी राजकुमार दीक्षित का 19 वर्षीय पुत्र मयंक आज दिन में घर पर अकेला था, कि अचानक उसने दोपहर बाद किसी नशीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी, तो पड़ोसियों ने 108 एंबुलेंस को फोन करके उसे सीएचसी महाराजगंज भिजवाया।
     जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। लेकिन उसकी हालत में सुधार ना होता देख, उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ