रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज नगर पंचायत की सीमा के अंदर स्थित हजारों श्रद्धालु की आस्था का प्रतीक प्राचीन श्री दानेश्वर महादेव मंदिर परिसर अब चमकेगा। इसके लिए प्रदेश सरकार के नगर विकास विभाग द्वारा 20 लाख रुपए का धन आवंटित करके नगर पंचायत को भेज दिया गया है। नगर पंचायत ने भी तेजी से कार्य करते हुए सुंदरीकरण कार्य के लिए ई टेंडरिंग करा दी है। इसी सिलसिले में चेयरमैन सरला साहू के पति और चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू, अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार के अलावा कई सभासद और नगर पंचायत कर्मचारियों ने मंदिर परिसर का दौरा करके मौके की स्थिति का जायजा लिया।
आपको बता दें कि, इस मौके पर प्रभात साहू ने कहा कि, हजारों लोगों की आस्था का प्रतीक दानेश्वर मंदिर धाम और इससे जुड़े विशाल जलाशय को भव्यता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि, मंदिर परिसर और जलाशय का व्यापक सौंदरीकरण किया जाएगा, तथा प्रकाश की व्यवस्था आधुनिक ढंग से कराई जाएगी। तालाब परिसर को व्यवस्थित कराया जाएगा। तालाब में पड़ी जलकुंभी को निकालकर जल स्वच्छ कराने का भी प्रयास किया जाएगा। इसके साथ साथ तालाब के चारों ओर फुटपाथ पर इंटरलॉकिंग करवा कर इसकी दीवारें पक्की कराई जाएगी, तथा तालाब के चारों तरफ स्टील की रेलिंग लगाई जाएगी, साथ ही इस बात के भी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे कि, कोई तालाब के पानी को गंदा ना कर सके।
उन्होंने कहा कि, अब समय आ गया है जबकि कस्बे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहयोग से विकास की गंगा बहेगी और महराजगंज प्रदेश की सबसे सुंदर नगर पंचायतों में से एक होगी।
इस मौके पर मौजूद अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार ने कहा कि, नगर पंचायत महराजगंज को तालाब सौंदर्यीकरण योजना के तहत 20 लाख की धनराज प्राप्त हो गई है। बा कायदे इसका एस्टीमेट बनवा कर ईटेंडरिंग करा दी गई है। शीघ्र ही सौंदरीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि, निर्माण कार्य की गुणवत्ता को उच्च बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी की जाएगी।
इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक रामचंद्र त्यागी, जमुना प्रसाद, विजय धोनी, सभासद रामकुमार यादव, सतीश कुशमेश, हीरालाल पासी, सूर्य प्रकाश वर्मा, श्याम लाल साहू, विनीत वैश्य, रवि त्रिपाठी, नूरुल हसन, अंकुर वैश्य आदि लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ