बाहर से वापस लौटे प्रवासी कामगारों को प्रदेश सरकार नहीं मुहैया करा पा रही रोजगार-सुशील पासी।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव सुशील पासी ने कहा है कि, कोरोना महामारी के दौरान सरकार की गलत नीतियों के चलते सारी अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है, तथा बाहर से वापस लौटे प्रवासी कामगारों को प्रदेश सरकार रोजगार मुहैया नहीं करा पा रही है। जिससे प्रवासी कामगारों के परिवारों को भूखे मरने की नौबत आ गई है। ऐसी स्थिति में सरकार तो बेखबर है, लेकिन कांग्रेस पार्टी के लोग अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया है कि, एक भी कामगार परिवार बगैर राशन पानी के भूखा नहीं मरेगा।
    आपको बता दें कि, उन्होंने यह विचार प्रवासी कामगार मजदूरों के परिजनों को कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी द्वारा भेजी गई राशन किटों को वितरण के दौरान व्यक्त किए हैं। इसके उपरांत उन्होंने बताया कि, रोजाना बड़ी तादात में उन्हें शिकायतें मिल रही है कि, प्रवासी कामगार वापस तो अपने घर लौट आए हैं, और योगी सरकार ने सब को रोजगार मुहैया कराने का जो वादा किया था, वह वादा पूरी तरह से झूठा साबित हो रहा है।
      इसलिए कांग्रेस देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए रोजाना दर्जनों परिवारों को राशन मुहैया करा रही है।
     इस मौके पर डॉक्टर विचित्र चौधरी के अलावा दर्जनों लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ