पुरानी रंजिश को लेकर 3 दबंगों ने लाठी-डंडों से एक व्यक्ति को पीटा मुकदमा दर्ज।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव दुसौती में पुरानी रंजिश को लेकर 3 दबंगों ने एक व्यक्ति की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। जिससे उसे गहरी चोटें आई है। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर 3 लोगों के विरुद्ध एनसीआर दर्ज कर लिया है।
    आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक पुलिस को दी गई तहरीर में अभिषेक पुत्र रंजीत ने आरोप लगाया है कि, वह अपने घर पर बैठा था, तभी पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही शुभम पुत्र जितेंद्र, अर्जुन पुत्र केस बहादुर, राजेंद्र सिंह पुत्र अज्ञात लाठी-डंडे लेकर उसके घर पर चढ़ आए और गालियां देते हुए तीनों ने मिलकर उसे पीटना शुरू कर दिया। जिससे अभिषेक लहूलुहान हो गया। 
    कोतवाली में आकर उसने तहरीर दी, पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर लिया है, तथा घायल को मेडिकल चेकअप के लिए सीएचसी भेजा है।
    मामले में कोतवाल अरुण कुमार सिंह का कहना है कि, डॉक्टरी रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ