युवाओं की दुश्मन है कांग्रेस-पूर्व विधायक राजाराम त्यागी।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: अपनी पार्टी के अंत: कलह को लेकर कांग्रेश हर बात पर भाजपा को दोषारोपण करने की हरकतों से बाज आए, अन्यथा यह जनता है, यह सब जानती है। उक्त उद्गार पूर्व विधायक व भाजपा नेता राजाराम त्यागी ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए व्यक्त किए हैं।
     आपको बता दें कि, अपने संपर्क कार्यालय पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए श्री त्यागी ने आगे कहा कि, कांग्रेस में युवा और घाघ कांग्रेसियों के मध्य अंत: कलह बहुत दिनों से चल रही है। मध्यप्रदेश में यह लड़ाई अपने परवान तक पहुंच गई थी। वही सिलसिला राजस्थान में जारी है। जबकि कांग्रेस ने सचिन पायलट के साथ नाइंसाफी कर के 10 जनपद के सिपहसालार अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री पद सौंप दिया था। 
     जबकि कांग्रेस को जीवित करके उसे सत्ता में लाने के लिए सचिन पायलट ने जो कार्य किए थे, वह जगजाहिर हैं। यह बात राजस्थान की जनता ही नहीं पूरे देश की जनता को नागवार गुजरी थी, कि मेहनत करे कोई और उसका फल खाये कोई।
    श्री त्यागी ने पत्रकार वार्ता के दौरान आगे कहा कि, वास्तव में कांग्रेसी युवा वर्ग को आगे आने नहीं देना चाहती है, और सत्ता की बागडोर अपने चाटुकारों और विश्वसनीय चमचों के हवाले ही करती रही है। इस प्रकार युवा वर्ग का विद्रोह सामने आ रहा है। श्री त्यागी ने यह दावा किया है कि, युवा वर्ग को अगर कहीं बढ़ावा मिल रहा है, तो केवल भारतीय जनता पार्टी में मिल रहा है। अब वह दिन दूर नहीं जब देश के अधिकतर युवा उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ तथा पूरे देश में नरेंद्र मोदी और अमित शाह के साथ जुड़कर भाजपा का देश में परचम लहराते रहेंगे।
    श्री त्यागी ने आगे कहा कि, कांग्रेस को इस बात का भी डर है, कि कहीं युवा वर्ग कांग्रेस में सशक्त हुआ, तो आगे चलकर नेहरू गांधी परिवार के लिए भी चुनौती बन सकते हैं। इसलिए कांग्रेस तेजतर्रार युवाओं को पनपने नहीं देना चाहती।
    इस मौके पर चंद्रपाल यादव, जगदीश लोधी, तेजपाल यादव, महेश प्रसाद वीडीसी, नाजिम अली, रामप्यारे सिंह रिटायर्ड एडीओ आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ