पर्यावरण संरक्षण दिवस के रूप में मनाया गया ओ.पी. यादव का 67वाँ जन्मदिन
एम.आर.एस. बालिका इण्टर कालेज रामचन्दरपुर परिसर में 67 पौधे रोपित किये
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ओ.पी. यादव का 67वाँ जन्म दिन पर्यावरण संरक्षण दिवस के रूप में मनाया गया। एम.आर.एस. बालिका इण्टर कालेज रामचन्दरपुर ब्लाक ऊँचाहार, जिला रायबरेली के परिसर में चंदन, सिन्दूर, नीम, पीपल, पाकर, बरगद, चितवन, आम, अमरूद, जामून, कटहल के 67 वृक्षरोपित किये गये। इस अवसर पर एस.सी.एस.टी. कमीशन के पूर्व सदस्य कमलेश चौधरी ने कहा कि आज लोग जिस प्रकार से प्रकृति का दोहन कर रहे हैं, उससे बचने के लिए हर एक व्यक्ति को वृक्षारोपण को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहए।
आपको बता दें कि, उ0प्र0 उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रान्तीय संगठन मन्त्री मुकेश रस्तोगी ने कहा कि, ओ.पी. यादव शुरू से ही संघर्षशील रहे हैं। अन्याय के विरूद्ध आवाज उठाने के कारण अब तक 82 बार जेल यात्रा कर चेके हैं। सबसे पहला आन्दोलन जुलाई 1964 में 10 वर्ष की आयु में विद्यालय निर्माण की मांग को लेकर किया था। वहीं
जिला पंचायत सदस्य वीरेन्द्र यादव ने कहा कि, ओ.पी. यादव युवाओं के प्रेरणाश्रोत हैं।
जबकि, सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री सुरेश चन्द्र यादव ने कहा कि, ओ.पी. यादव को संघर्ष विरासत में मिला है। इनके बाबा सद्धू प्रसाद यादव, दादी श्रीमती इंदिरा यादव, नौ वर्ष की उम्र में पिता बद्री प्रसाद यादव ब्रिटिश हुकूमत के विरूद्ध किसान आन्दोलन में 6 जनवरी 1921 को जेल गये थे। वहीं माँ उमराई यादव ने 12 वर्ष की आयु में ही अपने हाथों में तिरंगा थाम लिया था, और वानर सेना में शामिल होकर सत्याग्रह की शुरूआत की थी।
राष्ट्रीय पासी सेना के अध्यक्ष संजय पासी ने कहा कि, ओ.पी. यादव सन् 1970 से लगातार अपनी आयु की सापेक्ष संख्या वृक्षारोपड़ करते चले आ रहे हैं।
इस अवसर पर शशि कुमार यादव एडवोकेट, जयसिंह एडवोकेट, सौरभ सिंह एडवोकेट, अरविन्द बाजपेयी, अपना दल के पूर्व अध्यक्ष शत्रोहन पटेल, मनोज कुमार सिंह एडवोकेट, राम सिंह, ओम प्रकाश यादव, धर्मेनद्र यादव, अंकित यादव, काँग्रेस नेता अरूण प्रताप ‘पप्पू यादव’, अनूप यादव, राम प्रसाद ठेकेदर, बाबूलाल यादव आदि लोग उपस्थित थे। विद्यालय के प्रबन्धक राम जियावन यादव ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया एवं जन्म दिवस के अवसर पर मिष्ठान वितरण किया।

0 टिप्पणियाँ