प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के नाथखेडा के गंग नहर के पास बुधवार को दो मोटरसाइकिलो में आमने सामने की टक्कर से दो मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
आपको बता दें कि, जानकारी के अनुसार रामदेव पुत्र श्यामलाल उम्र 40 वर्ष निवासी हरदी थाना खीरों अपनी मोटरसाइकिल से मुराईबाग से लालगंज की ओर जा रहा था, मोटरसाइकिल सवार रामदेव नाथखेडा के गंग नहर के पास पहुंचा ही था कि, विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर ट्राली के पीछे प्रमोद कुमार पुत्र राम सुमिरन यादव उम्र लगभग 32 वर्ष निवासी उतरपारा थाना भदोखर भी आ रहे थे, तभी ट्रैक्टर ट्राली को के आगे निकलने के चक्कर में दोनों की मोटरसाइकिल की आपस में आमने सामने की भिड़ंत हो गई।
जिसके बाद दोनों मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से डायल 108 को फोन से सूचना देकर बुलाया गया। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है।

0 टिप्पणियाँ