एक हफ्ते में स्वैब टेस्ट में आत्मनिर्भर होगा जिला---
मिर्जापुर। कोरोना के चलते दो दिनों के लागू हो रहे लॉकडाउन के दौरान धर्मस्थलों के दरवाजे लॉक तो नहीं होंगे लेकिन जमघट भी नहीं लगने दिया जाएगा ।
ऐसा कथन है DM सुशील कुमार पटेल का । शुक्रवार को धर्मस्थलों के व्यवस्थापकों में उहापोह के संबन्ध में एक सवाल के क्रम में श्री पटेल ने उक्त बातें कहीं । श्री पटेल ने कहा कि कोरोना विस्तार रोकने के लिए ही लॉकडाउन किया जा रहा है । ऐसी स्थिति में बस, अन्य वाहन सब प्रतिबंधित रहेंगे । अत: लोगों का आगमन धर्मस्थलों पर नहीं होगा । पिछली बार धर्मस्थलों को पूरी तरह बंद किया गया था। केवल सामान्य धार्मिक क्रियाएं ही होती थीं । दरवाज़े नहीं खुलते थे, लेकिन इस बार वह स्थिति नहीं रहेंगी ।
टेस्टिंग में आत्म-निर्भरता के लिए लैब- कोरोना के खात्मे के लिए होने वाले स्वैब-टेस्ट के मामले में जिले को एक हफ्ते में आत्मनिर्भर बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है। अभी तक जिला मोबाइल फोन की तरह चलायमान है। कभी वाराणसी, कभी प्रयागराज तो कभी लखनऊ चक्कर लगाना पड़ता है। जिसमें समय का अपव्यय होता है। इस समस्या को देखते हुए लैब स्थापना का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है।
RT-PCR मशीन लगेगी- अभी तक मंडलीय अस्पताल में किसी आपरेशत के पूर्व अनिवार्य हुए कोरोना टेस्ट के लिए TRU-NET (टूनेट) मशीन लगी है । इससे अस्पताल का इनडोर टेस्ट होगा जबकि RT-PCR मशीन लग जाने पर अधिक संख्या में इस मशीन से जांच हो सकेगी।
सलिल पांडेय, मिर्जापुर।

0 टिप्पणियाँ