छत पर से सिर के बल गिरा 38 वर्षीय व्यक्ति जिला अस्पताल रेफर।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र की पुलिस चौकी थुलेहंडी के अंतर्गत गांव राघवपुर में बीती रात छत पर सो रहा एक व्यक्ति लघुशंका के लिए उठा और छत से नीचे सिर के बल आ गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे सीएचसी महराजगंज लाया गया, उसकी हालत अत्यंत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
       आपको बता दें कि, विवरण के मुताबिक गांव निवासी दिलीप कुमार 38 पुत्र विश्राम घर की छत पर सो रहा था। आज पूर्वाह्न लगभग 3:30 बजे वह नींद से जागा और लघुशंका करने के लिए जाने लगा। लेकिन नींद से जागे होने के नाते वह भांप नहीं पाया और सर के बल जमीन पर आ गिरा। आवाज सुनकर वाले दौड़े। 108 एंबुलेंस से तत्काल परिजन उसे सीएचसी महराजगंज लाए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर हालत अत्यंत नाजुक देखते हुए उसे तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ