सबसे बड़ा जन आंदोलन साबित हुआ स्वच्छता अभियान-प्रभात साहू।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: नगर पंचायत महराजगंज द्वारा कस्बे के दलित बहुल्य वार्ड  संख्या 2 शांति नगर में स्वच्छता ही सेवा है, अभियान के तहत नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से झाड़ू लगाकर सफाई की, और संकल्प लिया कि, वह सभी लोग अपने पूरे नगर को पूरी तरह से स्वच्छ बनाए रखेंगे।
      आपको बता दें कि, कार्यक्रम की अगुवाई करते हुए भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य तथा चेयरमैन सरला साहू के पति प्रभात साहू की अगुवाई में हुए कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार, सभासदों विजय कुमार धोनी, रामकुमार यादव, श्याम लाल साहू, सतीश कुशमेश, रबितोष त्रिपाठी के अलावा  नामित सभासदो  सूर्य प्रकाश वर्मा, हीरालाल पासी आदि ने झाड़ू हाथों में लेकर सड़कों और नालियों की सफाई की।
      इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छता अभियान की देश में शुरुआत की गई थी, जो भारत का सबसे बड़ा जन आंदोलन साबित हुआ, और इसके फायदे भी आम जनता को मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि, हम सब संकल्प लें कि, अपने कस्बे महराजगंज को सफाई के मामले में जनपद ही नहीं, प्रदेश में पहले स्थान पर लाएंगे। सभी लोगों के प्रयास से यह लक्ष्य असंभव नहीं है।
    उन्होंने नगर पंचायत कर्मचारियों द्वारा जी तोड़ मेहनत करके महराजगंज में स्वच्छता बनाए रखने पर खुशी जताई। वहीं अधिशासी अधिकारी डा राजेश कुमार ने कार्यक्रम में शामिल सभी सभासदों और कर्मचारियों को धन्यवाद दिया।
      इस मौके पर पूरे वार्ड को पूरी तरह से स्वच्छ किया गया। बांकायदा चूना आदि डलवा कर व्यवस्थित किया गया था।
      आज के इस अभियान में नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक रामचंद्र, जमुना प्रसाद ,चंद्रकेश मौर्या ,राज कुमार दीक्षित गौस मोहम्मद ,राम भारत यादव आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ