बीके शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार
शिवगढ़/रायबरेली: लॉकडाउन को प्रभावी बनाने के लिए उपजिलाधिकारी महराजगंज विनय मिश्रा व क्षेत्राधिकारी महराजगंज राघवेंद्र चतुर्वेदी ने भवानीगढ़ चौराहे पर थाना अध्यक्ष धीरेंद्र यादव की उपस्थिति में सघन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें अनेक लोगों को मास्क पहनकर चलने के लिए हिदायत दी, और शख्ती से पालन कराने को भी कहा।
आपको बता दें कि, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 10 से 13 तारीख तक लॉकडाउन किए जाने की घोषणा की गई है। उसी के क्रम में बांदा बहराइच मार्ग स्थित भवानीगढ़ चौराहे पर लॉकडाउन को प्रभावी बनाने के लिए और स्थिति सुदृढ़ करने के लिए उपजिलाधिकारी महराजगंज विनय मिश्रा, क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी व थाना अध्यक्ष धीरेंद्र यादव ने भारी पुलिस बल के साथ चेकिंग अभियान चलाया। मास्क ना पहनकर चलने वालों को सख्त हिदायत दी और किसानों का जुर्माना ना कटवाते हुए, जुर्माने की राशि ₹500 हो गई है, इसकी भी जानकारी दी।
वहीं दोनों उच्चाधिकारियों ने 5 रुपए सरकारी रेट पर मास्क वितरित कराए जाने की जानकारी दी है। इस अवसर पर थानाअध्यक्ष धीरेंद्र यादव, राम कृपाल सिंह, राजकिशोर मिश्रा, जगदीश यादव, मीनू आदि उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ