युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी

प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे भवानीदीन मजरे करौली दमा में वाजिद अली की 18 वर्षीय पुत्री ने घर के अंदर पंखे के हुक से लटक कर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। 
     आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे भवानी दीन मजरे कोरौली दमा निवासी वाजिद अली द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि, शुक्रवार को वह मुराईबाग मोटरसाइकिल खरीदने गया हुआ था। जब वह वापस घर पहुंचा, तो उसकी 18 वर्षीय पुत्री फैमीदा बानो को पंखे के हुक से लटका हुआ देखकर अवाक रह गया। तुरंत उसने इसकी सूचना अपने भतीजे को दी।
      घटना की जानकारी परिजनों के द्वारा कोतवाली को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
    मामले में  डलमऊ कोतवाली प्रभारी श्रीराम ने बताया कि, संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने घर के अंदर फांसी लगाई थी। शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ