अहमदगंज सलेथू के ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक की चौखट पर लगाई न्याय की गुहार।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के अहमदगंज मजरे सलेथू गांव के आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने गांव के ही आधा दर्जन दबंग प्रतिपक्षीगणों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक रायबरेली को लिखित शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।
     आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई को दिए गए शिकायती पत्र में अहमदगंज निवासी शारदा सिंह, महादेव सिंह, राम बहादुर सिंह, सूर्य सिंह, बलवीर सिंह, छोटेलाल, मानसिंह व राम मिलन सिंह ने कहा कि, गांव के ही केदार सिंह, राजेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, राकेश सिंह, सियाराम एंव शिवेंद्र सिंह द्वारा उन लोगों (प्रार्थी) की पुश्तैनी जमीन को जबरन जोत कर धान लगा लिया है, तथा ग्राम समाज की जमीन पर भी कब्जा कर रखा है। शिकायती पत्र में यह भी कहा गया है कि, राजेंद्र सिंह अपराधी किस्म का व्यक्ति है।
 जिस पर महराजगज कोतवाली में कई अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, और वह सभी शिकायत कर्ताओं को आए दिन जान से मारने की धमकी देते है, सभी प्रार्थीगणों की पुश्तैनी जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे है। जिसकी लिखित शिकायत उन लोगों ने उपजिलाधिकारी महराजगंज व कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह से इससे पहले कर चुके हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ