लेखपाल की तहरीर पर कोतवाली अरुण कुमार सिंह ने लोक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत दोनों भू माफियाओं को भेजा जेल।
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: लॉकडाउन के दौरान धारा 144 के तहत लागू निषेधाज्ञा के बावजूद महराजगंज क्षेत्र के पूरे कहारन मजरे हलोर गांव में भू माफियाओं द्वारा चारागाह की सुरक्षित जमीन पर कब्जा करके पक्का निर्माण करवाने का मामला सामने आया है।
आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक अरुण कुमार पुत्र रामसरन व कुंज बिहारी पुत्र रामकरन निवासी पुरे कहारन मजरे हलोर चारागाह की सुरक्षित जमीन पर पक्का निर्माण करवा रहे थे, जिसकी जानकारी हल्का लेखपाल को हुई, हल्का लेखपाल तुरंत मौके पर जाकर चारागाह की सुरक्षित जमीन पर पक्का निर्माण करवा रहे उक्त दोनों भू माफियाओं को मना किया। जिसके बाद भी दोनों दबंग भूमाफियाओं ने हल्का लेखपाल की एक भी न सुनी और पक्का निर्माण जारी रखा।
जिस पर हल्का लेखपाल ने मामले की जानकारी उप जिलाधिकारी विनय मिश्रा व कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह को दी। हल्का लेखपाल द्वारा जानकारी मिलते ही उप जिलाधिकारी विनय मिश्रा और कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां दबंग भूमाफियाओं द्वारा चारागाह की सुरक्षित जमीन पर पक्का निर्माण करवाया जा रहा था, आनन फानन उप जिलाधिकारी के आदेश पर चारागाह की सुरक्षित जमीन पर भू माफियाओं अरुण कुमार और कुंज बिहारी के द्वारा करवाए जा रहे हैं निर्माण कार्य को ढहाया गया। उसके बाद कोतवाली पुलिस ने दोनों भू माफियाओं को लेकर थाने आई, जहां हल्का लेखपाल की तहरीर पर कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने लोक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।

0 टिप्पणियाँ