महिला ने खुद को किया आग के हवाले इलाज के दैरान मौत।। Raebareli news ।।

प्रसान्त शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के जोहवा नटकी निवासी विश्वनाथ की 23 वर्षीय पुत्री ने अपने घर में खुद को आग के हवाले कर दिया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। परिजन आनन फानन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
      आपको बता दें कि, डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के जोहवा नटकी निवासी विश्वनाथ की 23 वर्षीय पुत्री कीर्ति की शादी विगत नवंबर माह में घोरवारा निवासी रिंकू के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही परिजनों का आरोप है कि, उसकी पुत्री को ससुरालियों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। जिसको लेकर आए दिन उनकी बेटी परेशान रहती थी।
      शुक्रवार की शाम को ही वह अपनी ससुराल से मायके आई थी, और किसी बात को लेकर बहुत परेशान थी। परिजनों ने काफी समझाया बुझाया लेकिन शनिवार की सुबह तड़के मौका पाकर उसने अपने आप को आग के हवाले कर दिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर परिजनों में तथा आसपास लोगों में हड़कंप मच गया। किसी तरह उसे आग से बचाया गया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गयी।
       परिजन आनन-फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। किंतु हालत नाजुक देखकर परिजन उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ लेकर पहुंचे, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अचानक हुई इस हृदय विदारक घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतिका के पिता विश्वनाथ ने ससुराली जनों पर आरोप लगाते हुए, डलमऊ कोतवाली में नामजद तहरीर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ