अंतिम संस्कार में शामिल होने गया युवक गंगा नदी में डूबा, शव बरामद।। Raebareli news ।।

प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: शुक्रवार को अंतिम संस्कार में शामिल होने के दौरान गंगा नदी में डूबे हुए युवक की लाश दूसरे दिन घाट से 5 किलोमीटर दूर लूक चांदपुर घाट पर मिल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
    आपको बता दें कि, जानकारी के अनुसार डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के रायपुर टप्पा हवेली छोटी फुलवारी निवासी अजय कुमार उर्फ रघु पुत्र कोइरी शुक्रवार को गांव की ही एक महिला के अंतिम संस्कार में डलमऊ शमशान घाट आया हुआ था। अंतिम संस्कार के बाद वह स्नान कर रहा था, तभी गंगा नदी में डूब गया था। स्थानीय पुलिस एवं गोताखोरों के गंगा नदी में काफी छानबीन की थी, लेकिन पता नहीं चल सका था।
      दूसरे दिन लगभग ढाई बजे श्मशान घाट से लगभग 5 किलोमीटर दूर लुक चांदपुर घाट पर अजय का  शव  ग्रामीणों को दिखाई दिया। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर अपनी टीम के साथ पहुंचे कोतवाली प्रभारी श्री राम ने शव को गंगा नदी से निकलवा कर पंचनामा करवाया। उसके बाद पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। बताया जाता है कि, मृतक मजदूरी करता था, मृतक अपने पीछे पत्नी रेनू देवी व पांच बेटे सचिन, शिवा, नितिन, अरुण तथा बंटी को छोड़ गया। इस हृदय विदारक घटना से सभी का रो रो कर बुरा हाल है।
      मामले में कोतवाली प्रभारी श्रीराम ने बताया कि, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ