प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का युवक खेतों में जानवर चरा रहा था, तभी विद्युत लाइन की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने परिजनों को सूचना दी, मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है।
आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक शोभवापुर मजरे पखरौली निवासी राजेन्द्र का 12 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार शनिवार को दोपहर के समय गांव के ही बच्चों के साथ खेतों पर अपने जानवरों को चरा रहा था, इसी बीच गांव के बच्चों के साथ खेलते हुए 33 हजार विद्युत लाइन करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। गांव के बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने आनन फानन उसे डलमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर इसकी हालत को नाजुक देख चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

0 टिप्पणियाँ