रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बावन बुजुर्ग बल्ला स्थित नवोदय विद्यालय के कक्षा 12 का विज्ञान व कॉमर्स संवर्ग के सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम 99. 77% रहा। जिसमें कुल 62 छात्र-छात्राओं में से 60 छात्र छात्राएं उत्तीर्ण घोषित हुए।
आपको बता दें कि, विद्यालय प्रबंध तंत्र द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक यहां पढ़ने वाले छात्रों में एक छात्र गणित तथा दूसरा छात्र लेखाशास्त्र विषय में पूरक परीक्षा के योग्य घोषित हुआ है। नवोदय विद्यालय का स्कूल विषय औसत 78. 35 रहा। वहीं विद्यालय के 12 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। जिसमें 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 40 छात्र एवं 60% से अधिक अंक पाने वाले 20 छात्र रहे हैं।
विद्यालय प्रबंध तंत्र ने जानकारी देते हुए बताया कि, विज्ञान वर्ग में पियूष शुक्ला ने 468/500 (93.6 प्रतिशत) अंक पाकर प्रथम स्थान, आकाश कुमार ने 465/500 (93.0 प्रतिशत) अंक पाकर द्वितीय स्थान एवं कुमारी प्रिया मौर्य ने 463/500 (92.6 प्रतिशत) अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
वहीं कॉमर्स संकाय में कुमारी अंकिता यादव ने 462/500 (92.4 प्रतिशत) अंक पाकर प्रथम स्थान, कुमारी अंजली श्रीवास्तव ने 431/500 (92.2%) अंक पाकर द्वितीय स्थान एवं उदय विक्रम सिंह ने 458/500 (91.6 प्रतिशत) अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसके साथ कक्षा 10 सीबीएसई 2020 का परिणाम 97.6 प्रतिशत रहा। इनमें कुल 82 छात्र-छात्राओं में से 80 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। वही तो छात्र गणित विषय में पूरक परीक्षा के योग्य है। इनमें कुल 7 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 41 छात्र एवं 60% से अधिक अंक पाने वालों में 63 छात्र रहे। जिसमें कुमारी सविता सिंह ने 477 (95.4%) अंक पाकर प्रथम स्थान, कुमारी आयुषी वर्मा ने 476 (95. 2%) अंक पाकर द्वितीय स्थान एवं कुमारी पूर्वा मौर्य ने 467 (93.4 प्रतिशत) अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरनाथ राय व उप प्रधानाचार्य जीपी मिश्रा ने सभी सफल छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों का मुंह मीठा करा कर बधाई दी है।

0 टिप्पणियाँ