लिपिक ने शिक्षक पर लगाया अभद्रता का आरोप।। Raebareli news ।।

प्रशांत त्रिपाठी
डलमऊ/रायबरेली: मुराईबाग कस्बे में स्थित श्रीभागीरथी इंटर कॉलेज में शिक्षकों के बीच तनातनी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को विद्यालय के लिपिक धर्म देव पटेल ने डलमऊ कोतवाली प्रभारी को तहरीर देकर शिक्षक आशीष कुमार के द्वारा अभद्रता व गाली-गलौज किए जाने का आरोप लगाया है।
     आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक डलमऊ कोतवाली में दी गई तहरीर में विद्यालय के लिपिक धर्म देव पटेल ने बताया है कि, शुक्रवार को जब वह विद्यालय आए, तब विद्यालय के शिक्षक आशीष कुमार ने उनसे एक रजिस्टर मांगा। रजिस्टर देने में देरी हो जाने की वजह से शिक्षक द्वारा लिपिक को बुरा भला कहते हुए उनसे गाली गलौज की गई, एवं शिकायत करने पर जान से मारने की भी धमकी दी गई।
      लिपिक के द्वारा घटना की जानकारी विद्यालय के प्रबंधक को भी दी गई है। मामले में कोतवाली प्रभारी श्रीराम ने बताया कि, लिपिक के साथ अभद्रता व गाली-गलौज का शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। जांच कर उचित वैधानिक कार्रवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ