रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: विगत 2 दिन के lock-down के दौरान महराजगंज कोतवाली पुलिस ने लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले और बगैर मुंह में मास्क पहनकर टहलने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए जहां 40 लोगों के विरुद्ध मास्क न पहनने और 26 दो पहिया वाहनों को लॉकडाउन के दौरान बगैर किसी काम के सड़क पर फर्राटा भरने वाले लोगों का चालान कर दिया है। पुलिस की कढ़ाई के चलते लोगों के लॉकडाउन उल्लंघन करने की आदत पर अंकुश लगा है।
आपको बता दें कि, कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने लॉकडाउन के दौरान सरकारी दिशा निर्देशों का पालन कराने में कढ़ाई बरतते हुए, कस्बे के सभी मुख्य मार्गों पर शनिवार और रविवार को सघनता से चेकिंग कराई। जिसके दौरान 40 ऐसे लोग जो सार्वजनिक रूप से बगैर मुख पर मास्क बांधे घूम रहे थे उनका चालान काट कर जुर्माना वसूल किया गया, साथ ही साथ ही बिना आवश्यक कार्य के दोपहिया वाहनों पर फर्राटा भर रहे 26 वाहन चालकों को रोककर उनके वाहन कागजातों की जांच भी की गई और 26 लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
इससे अनावश्यक रूप से लघु लाकडाउन का उल्लंघन कर रहे लोगों में हलचल मच गई, और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

0 टिप्पणियाँ