हर हाल में मुहैया कराई जाएगी मूलभूत आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था-SDM विनय कुमार मिश्रा।। Raebareli news ।।

एसडीएम व क्षेत्राधिकारी ने हॉटस्पॉट गांव का किया दौरा, कोविड-19 के प्रति लोगों को किया जागरूक
बीके शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार
शिवगढ़/रायबरेली: क्षेत्र के हॉटस्पॉट्स रामगंज में उप जिला अधिकारी महराजगंज विनय कुमार मिश्रा, क्षेत्राधिकारी महराजगंज राघवेंद्र चतुर्वेदी व थाना अध्यक्ष शिवगढ़ धीरेंद्र यादव ने पहुंच कर हॉटस्पॉट का बोर्ड लगवाया और लोगों को जागरूक करते हुए रामगंज का भ्रमण कर आवश्यक आवश्यकता की वस्तुओं की भी जानकारी ली। उपजिलाअधिकारी महराजगंज ने तत्काल कोटेदार के माध्यम से खाद्यान्न की व्यवस्था भी करवाई।
     आपको बता दें कि, उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा ने कहा कि, रामगंज में किसी भी परिवार को खाद्यान्न सहित मूलभूत आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था हर हाल में मुहैया कराई जाएगी। किसी भी प्रकार की कोई समस्या होती है, तो उनके व्यक्तिगत नंबर 94 5441 6633 पर संपर्क कर सकते हैं। वही गांव के लोगों का भी हालचाल जाना। बिना आवश्यकता के किसी को भी घर से बाहर ना निकलने की सलाह भी दी।
     इस अवसर पर थाना अध्यक्ष धीरेंद्र यादव, राम कृपाल सिंह, अनिल कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ