बीके शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार
शिवगढ़/रायबरेली: क्षेत्र के बांदा बहराइच मार्ग स्थित भवानीगढ़ चौराहा मजरे शिवली पर सफाई के नाम पर सरकार को धोखा दे रहे है। खंड विकास अधिकारी की उदासीनता के चलते भवानीगढ़ चौराहे पर ब्लॉक के 200 मीटर दूर ही सफाई के नाम पर खिलवाड़ किया जा रहा है। जबकि, लाकडाउन में सरकार का उद्देश्य है साफ-सफाई गंदगी मुक्त करना है किन्तु यहां सरकार के स्वच्छता अभियान को पलीता लगाया जा रहा है।
आपको बताते हैं कि, जहां वैश्विक महामारी का रूप ले चुके कोरोना बीमारी ने पूरे भारत को अपनी चपेट में ले लिया है। वहीं उत्तर प्रदेश सहित रायबरेली जनपद में भी तेजी के साथ यह वायरस अपने पैर पसार रहा है, नतीजा यह है कि आज जनपद में 10 नए पार्टी केस मिलने से यहां कुल आंकड़ा 270 पहुंच चुका है, जिसमें 92 एक्टिव केस बताए जा रहे हैं।
एक तरफ उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने 2 दिन का साप्ताहिक लॉकडाउन करने का आदेश दिया है, जिससे इन 2 दिनों में संक्रमण की चैन तोड़कर रोका जा सके, और साफ-सफाई भी हो सके। किंतु दूसरी तरफ मुख्यमंत्री की बात को खंड विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह व एडीओ पंचायत जितेंद्र कुमार सिंह भी अनसुनी कर रहे है।
ग्राम पंचायत शिवली निवासी विपिन सिंह का आरोप है कि, ग्राम पंचायत शिवली में शनिवार और रविवार को साफ सफाई का कार्य होना था, किंतु यहां का सफाई कर्मी ब्लॉक में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर अटैच कर लिया गया है, और यहां की साफ सफाई का कोई पुरुषाहाल नहीं है। ग्राम पंचायत शिवली स्थित भवानीगढ़ चौराहे पर एक कोरोना पॉजिटिव भी निकल चुका है, बावजूद लगातार लापरवाही की जा रही है। उन्होंने विकासखंड में बैठे अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि, सैनिटाइज और साफ-सफाई ना होने की वजह से लगातार संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है।
ग्राम प्रधान संतोष कुमार ने बताया कि, सफाई कर्मी ब्लॉक में अटैच होने के कारण ग्राम सभा में सफाई कर्मी नहीं है, जिससे सफाई नहीं हो पा रही है। मामले में जब एडीओ पंचायत जितेंद्र कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि, मुख्य विकास अधिकारी रायबरेली ने शिवली में तैनात सफाई कर्मी अखिलेश कुमार को ब्लॉक में अटैच कर दिया है, शिवली में सफाई कर्मी नहीं है, सोमवार को वहां टीम लगाकर सफाई कराने का प्रयास किया जाएगा।
इधर जब खंड विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि, चार टीमें शनिवार को तथा चार टीमें रविवार को ग्राम पंचायत स्तर पर लगाई गई हैं, सभी सफाई कर्मियों को विकास खंड क्षेत्र की 43 ग्राम पंचायतों में अनवरत सफाई का निर्देश दिया गया है। शिवली में सोमवार को सफाई करवाई जाएगी।

0 टिप्पणियाँ