रायबरेली पुलिस व एसओजी ने चार लुटेरों को गिरफ्तार कर, किया लूट की घटना का खुलासा।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के बछरावां कस्बा सहित पूरे ग्रामीण क्षेत्रों व हाईवे पर विगत कई माह से बढ़ रही लूट व चोरी की घटनाओं पर पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई के कड़े निर्देशों पर बछरावां पुलिस एवं एसओजी रायबरेली द्वारा संयुक्त रुप से सघन चेकिंग के दौरान गैंग बनाकर लूट करने वाले चार लुटेरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 
     आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक लुटेरों ने पुलिसिया पूछताछ में कबूल किया कि, उन्होंने क्षेत्र में मोटरसाइकिल लूट की घटना को अंजाम दिया था। बछरावां थाना पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा रात में मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चुरुआ तिराहे पर लूट की योजना बना रहे सदरे आलम पुत्र मोहम्मद जमीर निवासी ग्राम मेहा थाना महुआघाट जनपद देवरिया, मोहम्मद साजिद उर्फ हाफिज पुत्र समसुद्दीन निवासी लबेदपुर थाना धरहोरा जनपद लखीमपुर खीरी, सर्वेश कुमार उर्फ बबलू यादव पुत्र श्रीनाथ निवासी लल्लू खेड़ा थाना मौरावा जनपद उन्नाव, बलराज उर्फ गुड्डू पुत्र हनुमान लोध निवासी बड़ी अकोहरी थाना मौरावा जनपद उन्नाव को पकड़ लिया गया।
    पुलिस द्वारा जामा तलाशी में चारों अभियुक्तों के पास से एक तमंचा 315 बोर, 3 जिंदा कारतूस 315 बोर, एक मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन व एक पासपोर्ट बरामद हुआ है।
      पुलिसिया पूछताछ में चारों अभियुक्तों ने कबूल किया कि, बीते 24 जून को बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांदा बहराइच राजमार्ग पर नटबीर बाबा मंदिर के पास से उन्होंने एक मोटरसाइकिल छीनी थी। इसके अलावा यह सभी गैंग बनाकर लूट का काम करते हैं, तथा फर्जी पासपोर्ट बनाकर लोगों को देकर पैसा कमाते हैं। इसके अलावा उनका एक साथी धनराज जेल में बंद है। उसकी जमानत कराने के लिए पैसों की जरूरत के कारण आज यह सभी कस्बे में चोरी की योजना बना रहे थे।

     मामले में क्षेत्राधिकारी महराजगंज राघवेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि, थाना अध्यक्ष बछरावां राकेश सिंह की टीम एवं एसओजी रायबरेली की टीम ने संयुक्त रूप से लूट करने वाला गैंग पकड़ा है, सभी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर इन्हें जेल भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ