विशेष स्वच्छता अभियान के दौरान अराजक तत्वों ने जेसीबी चालक से की मारपीट।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महाराजगंज/रायबरेली: लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों के दृष्टिगत प्रदेश सरकार द्वारा सप्ताह में 2 दिन का लघु लॉकडाउन लागू किया गया है, और इन 2 दिनों के दौरान अधिकारियों को यह निर्देश दिए गए हैं कि, क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाकर संपूर्ण क्षेत्र को सेनेटाइज्ड किया जाए।
     आपको बता दें कि, इसी आदेश के क्रम में विगत शनिवार को नगर पंचायत बछरावां द्वारा चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान के तहत महाराजगंज तहसील क्षेत्र के बछरावां कस्बे के वार्ड नंबर 2 किला मोहल्ला में रामप्रसाद मिस्त्री के घर के बगल में स्थित प्लाट पर अनाधिकृत रूप से गोबर व कूड़े के ढेर को नगर पंचायत की जेसीबी द्वारा हटाया जा रहा था। तभी वार्ड नंबर 6 निवासी रोहित, बृजेंद्र पुत्रगण कपिल किशोर आए और जेसीबी की चाबी निकालकर जेसीबी चालक के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।
      तत्पश्चात जेसीबी चालक ने अपने उच्चाधिकारियों को फोन पर इसकी सूचना दी, इस पर अधिशासी अधिकारी द्वारा उक्त व्यक्ति से बात की गई, लेकिन उक्त व्यक्ति ने अधिशासी अधिकारी से फोन पर बड़ी ही बदतमीजी व अभद्रता के साथ बात की। अधिशासी अधिकारी द्वारा इस घटना की सूचना उप जिलाधिकारी महराजगंज विनय कुमार मिश्रा को दी गई।
     घटना की सूचना पर तत्काल उप जिलाधिकारी साथ में क्षेत्राधिकारी, अधिशासी अधिकारी व थाना अध्यक्ष बछरावां मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और कूड़े के ढेर को वहां से हटवाया, साथ ही उप जिलाधिकारी महराजगंज ने शासकीय कार्य में बाधा डालने के तहत रोहित पुत्र कपिल व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ