मिर्जापुर। चिकित्सकीय लापरवाही के चलते प्राचीन श्री गणेशगंज भरतमिलाप कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राजेश गुप्त उर्फ बलाऊ (58) का बुलावा असमय आ गया और वे शनिवार को दुनियाँ से चल बसे जबकि उनकी विपरीत कोरोना रिपोर्ट रविवार, 19 जुलाई को आई । उनकी मृत्यु पर चतुर्दिक स्तब्धता छा गई है और जानने वाले रुदन करते देखे जा रहे हैं ।
बलाऊ जाने माने कार्पेट व्यवसाई गुलल्लू साव के पुत्र थे। वे रोटरी सहित कई सामाजिक संगठनों से जुड़े थे। विजयादशमी के बाद चतुर्दशी तिथि पर गणेशगंज से निकलने वाले भरतमिलाप जुलूस के अध्यक्ष भी रहे हैं ।
खबर है कि ये कुछ दिनों पूर्व बीमार हुए। किसी प्राइवेट डॉक्टर से इलाज करा रहे थे। शनिवार को तबियत ज्यादा बिगड़ गई। आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक विलंब हो चुका था। मृत्यु बाद जो रिपोर्ट आई, वह प्रतिकूल थी।
पूरे नगर सहित उनके इलाके में लोग इस हादसे से हदसे भी है और मायूस भी हैं ।
सलिल पांडेय, मिर्जापुर।

0 टिप्पणियाँ