धर्मनगरी में समाजधर्म का अभिनव प्रयोग

सोमवाती अमावस्या पर मास्क के साथ फेरी करेंगी मीना त्रिपाठी---
मिर्जापुर। धार्मिक स्थल मां विंध्यवासिनी का धाम सावन की सोमवाती अमावस्या तिथि, 20 जुलाई को धर्म बढ़ा कोरोना को रोकने अभियान को मूर्त रूप देने की दिशा में एक कदम उठाएगा ।
    सोमवार को प्रातः विन्ध्याचल धाम के तीर्थपुरोहित एवं विंध्य विकास परिषद में वरिष्ठ लिपिक श्री ईश्वरदत्त त्रिपाठी की धर्मपत्नी श्रीमती मीना त्रिपाठी पीपलवृक्ष की परिक्रमा मास्क की गिनती से करेंगी ।
   इस तिथि पर पीपल पेड़ की 108 परिक्रमा की जाती है ।  गिनती में व्यतिक्रम न हो, इसके लिए ड्राईफ्रूट, सिक्का या सुपाड़ी आदि 108 की संख्या में महिलाएं ले लेती हैं लेकिन कोरोना बीमारी को देखते हुए श्रीमती मीना त्रिपाठी 108 मास्क लेकर परिक्रमा करेंगी और हर फेरी पर वासुदेव भगवान स्वरूप पीपल वृक्ष पर साफ सुथरे वस्त्र पर मॉस्क चढ़ाती जाएंगी। परिक्रमा पूरी होने के बाद उसे प्रशासनिक भवन से जरूरतमंदों में वितरित कर देंगी।
  श्रीमती मीना त्रिपाठी का यह अभिनव प्रयोग रहेगा। एक तो धर्म के विधानों का पालन होगा, साथ ही राष्ट्र एवं समाजधर्म की दिशा में सार्थक भूमिका भी होगी।

                       सलिल पांडेय, मिर्जापुर।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ