साढ़ू के यहां जाऊंगा कहकर घर से निकला छोटेलाल वापस नहीं लौटा, भाई ने किसी अनहोनी की आशंका जता पुलिस से लगाई मदद की गुहार।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के सलेथू गांव का रहने वाला 25 वर्षीय युवक अपनी पत्नी को लाने बैंखरा गांव के लिए कल निकला था, लेकिन दूसरे दिन शाम हो जाने तक उसका कहीं अता पता नहीं चला है। खबर लिखे जाने तक युवक  छोटे लाल के बड़े भाई रामप्यारे ने महराजगंज कोतवाली पुलिस में शिकायती पत्र देकर किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए लापता हुए भाई छोटे लाल उर्फ जमुना प्रसाद की तलाश करने की गुहार लगाई है।
     आपको बता दें कि, कोतवाली पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में गांव निवासी रामप्यारे पुत्र रतीपाल  ने बताया कि, उसके भाई छोटे लाल उर्फ जमुना प्रसाद का विवाह हरचंदपुर थाना क्षेत्र के पैडे पुर गांव के रहने वाले मैकूलाल की पुत्री कांति के साथ सात आठ साल पहले हुआ था। छोटेलाल और कांति के दो बच्चे भी हैं। छोटे लाल उर्फ जमुना प्रसाद दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था, और इन दिनों वह गांव आया हुआ था।
      बताते हैं कि, किसी बात पर पति-पत्नी में विवाद हुआ था और पत्नी अपने साढ़ू राकेश के साथ उसके घर बैखरा चली गई थी। इस बात को लेकर नाराज जमुना प्रसाद उर्फ छोटेलाल कई दिन पहले बैखरा गया था। रामप्यार का आरोप है कि, वहां साढ़ू और पत्नी के साथ उसका जमकर विवाद हुआ था। छोटेलाल अपने साथ अपनी पुत्री संध्या को लेकर घर चला आया था।
     विगत 20 जुलाई के बारे में रामप्यारे का आरोप है कि, उसकी पत्नी कांति ने फोन करके उसे बैखरा बुलाया और कहा था कि, वह वापस सलेथू जाना चाहती है। इसी बात को लेकर जमुना प्रसाद उर्फ छोटेलाल अपने घर में लोगों को यह बता कर कि, वह बैखरा गांव कांति को लाने जा रहा है, यह कहकर वह निकला फिर घर वापस नहीं लौटा। रामप्यारे का यही कहना है कि, भाई के वापस न लौटने पर वह बैखरा गांव गए, तो वहां उसकी पत्नी ने बताया कि, यहां तो छोटे लाल आया ही नहीं।
     इसके बाद रामप्यारे अपने सहयोगियों के साथ सारी रिश्तेदारी में जाकर घूम घूम कर तलाश करता रहा उसका भाई कहीं नहीं मिला।
      कहीं अता पता न चलने पर आज उसने कोतवाली महराजगंज जाकर शिकायती पत्र दिया है। उसने पुलिस से अपने भाई छोटे लाल उर्फ जमुना प्रसाद की तलाश करने की गुहार की है। उसने पुलिस को यह भी बताया है कि, उसका भाई छोटे लाल उर्फ जमुना प्रसाद टी-शर्ट और जींस पहन कर घर से निकला था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ