प्रशांत शर्मा
गदागंज/रायबरेली: थाना क्षेत्र गदागंज के गांव पूरे लोधन के दबंगों ने बगल के ही गांव पयागपुर निवासी एक रिटायर्ड फौजी को लाठी-डंडों से पीटकर पूरी तरह से तालिबानी तरीके से सजा दी है। दबंगों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए पहले फौजी की जमकर पिटाई की, उसके बाद उसको घायल अवस्था में पूरे गांव में घुमाया, जिसका वीडियो वायरल होने से पुलिस प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए हैं।
आपको बता दें कि, जिस शख्स की दबंगों ने पिटाई की है। वह एक रिटायर्ड फौजी है। जो दारू पीकर अक्सर गाली गलौज करता था, जिससे नाराज होकर गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे लोधन गांव के लगभग 1 दर्जन से अधिक दबंगों ने फौजी को लाठी-डंडों से पहले बुरी तरह पिटाई कर दी, और फिर तालिबान तरीके से उसे पूरे गांव में घुमाया। जिसका वीडियो वायरल होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
वहीं पुलिस प्रशासन अपनी साख बचाने के लिए पयागपुर गांव के 10 लोगों पर 151 की धारा में मुकदमा दर्ज कर दिया है।

0 टिप्पणियाँ