रजनीकान्त अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज कोतवाली पुलिस ने एक अपराधिक इतिहास वाले अभियुक्त को नाजायज 12 बोर के असलहे और जिंदा कारतूस के साथ उस समय दबोच लिया, जब वह किसी गंभीर घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था। अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।
आपको बता दें कि, पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई द्वारा आपराधिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे, विशेष अभियान के क्रम में महराजगंज कोतवाल अरुण कुमार सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एक व्यक्ति अवैध तमंचा और कारतूस के साथ किसी आपराधिक घटना के कार्य करने के लिए योजना बना रहा है।
कोतवाल के निर्देश पर उप निरीक्षक विकास कुमार, उपनिरीक्षक विभाकर शुक्ला तथा हेड कांस्टेबल रवि कुमार तिवारी व आरक्षी मुकेश कुमार की टीम गठित कर कोतवाल ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर अवैध असलहा बरामद करने के निर्देश दिए।
इसी बीच टीम ने कस्बे के ही पास वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध हालत में एक अभियुक्त को आते देख उसे रोकने की कोशिश की, जिस पर वह पुलिस को चकमा देकर भागने लगा, लेकिन बहादुर पुलिसकर्मियों ने दौड़ा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम सतीश उर्फ नान्ह पुत्र श्यामलाल निवासी अतरेहटा थाना महराजगंज बताया है। तलाशी में उसके पास से एक अदद 12 बोर का देशी तमंचा तथा एक अदत जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
कोतवाल ने बताया कि, अभियुक्त के ऊपर मुकदमा अपराध संख्या 361/2017 धारा 323, 325, 504, 506 के साथ-साथ मुकदमा अपराध संख्या 448/2019, धारा 498a, 323, 504, 506 तथा मुकदमा अपराध संख्या 180/2020 धारा 3/25 आर्म एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। मामले में पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है।


0 टिप्पणियाँ