खाद्य विभाग की लापरवाही से बाजार मे बिक रही है मिलावटी मिठाईयां।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
बछरावॉ/रायबरेली: रक्षाबंधन के भले ही अभी दो दिन बाकी हो, लेकिन अपनी मोटी कमाई को लेकर कुछ होटल संचालक और रेस्टोरेंट संचालक आज से 15 दिन पहले से ही तरह-तरह की मिठाइयां बना कर स्टॉक करने में लगे हुए हैं। देखने में खूबसूरत लगने वाली मिठाइयां लोगों के शरीर में जहर घोलने का काम करती है। एक तो मिलावटी खोया और मिलावटी मिठाई उसके बाद दुकानदार अधिक समय तक मिठाइयों को रोकने के लिए तरह तरह के केमिकल का प्रयोग करते हैं, और जैसे ही रक्षाबंधन के त्योहार पर लोग मिठाइयों का सेवन करते हैं, तो यह मिठाइयां लोगों के लिए काल बन कर आ जाती है।
    आपको बता दें कि, हर बार पर्वो पर मिलावटी खोए से मिठाइयां बनाई जाती थी, लेकिन पिछली बार, रायबरेली में जिला अधिकारी के निर्देशन पर तत्कालीन एसडीएम शशांक त्रिपाठी के अभियान ने मिलावटखोरों के होश उड़ा दिए थे। ताबड़तोड़ छापेमारी के बाद लोगों को कुछ हद तक शुद्ध मिठाइयां खाने को मिली थी।लेकिन इस बार देखना है कि, कोरोना महामारी के बीच रक्षाबंधन के त्यौहार से 15 दिन पहले से बनाई जा रही जहरीली मिठाइयां लोगो की सेहत पर क्या कहर बरपाएँगी। क्योंकि जिले का जिम्मेदार विभाग खाद्य सुरक्षा विभाग रक्षाबंधन पर मोटी रकम लेकर वह सब करने के लिए छूट देता है। जिससे लोगों की सेहत बिगड़ सके।
     सूत्रों की माने तो, खाद्य निरीक्षक के जरिए विभाग मोटी रकम एकत्रित करता है, और शायद यही वजह है कि, रक्षाबंधन के दो दिन बचे हुए हैं और 15 दिन पहले से मिठाइयों को बनाकर उसका स्टाक फ्रीज़रो में रखा जा रहा है। ताकि रक्षाबंधन वाले दिन उन्हें धड़ल्ले से बेचा जा सके और देखने में खूबसूरत मिठाईयां जैसे ही रक्षाबंधन पर लोगों के घर पहुंचेगी, तो लोगों की सेहत बिगाड़ने का काम करेंगी।
    अब ऐसे में जिला अधिकारी को चाहिए कि, रक्षाबंधन पर बेचने के लिए रखी मिठाइयों की जांच टीम बनाकर छापेमारी शुरू कराएं। जिससे दुकानों में 15 दिन पहले से स्टॉक में रखी मिठाइयों को लोगों की सेहत बिगाड़ने से रोका जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ