वाहन की टक्कर से वृद्धा की मौत,मचा कोहराम।। Raebareli news ।।

प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। वृद्ध महिला की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। 
     आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के शोभवापुर मजरे पखरौली निवासी रतिपाल की 58 वर्षीय पत्नी रामपति शुक्रवार को प्रातः शौच क्रिया करने के लिए जा रही थी तभी सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध महिला घायल हो गई। घायलावस्था में स्थानीय लोगों की मदद से डलमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने वृद्ध महिला को मृत घोषित किया। 
    सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। वही मृतक महिला की तीन लड़की और एक लड़का है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ