ऐतिहासिक होगा इसौली विधान सभा का वर्चुअल कार्यकर्ता सम्मेलन-संजय सिंह।। Sultanpur news ।।

रजनीकांत अवस्थी
सुलतानपुर: भारतीय जनता पार्टी ने 18 जुलाई को दिन में एक बजे से इसौली विधान सभा के कार्यकर्ताओ का वर्चुअल  सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। पार्टी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह त्रिलोकचन्दी इस सम्मेलन के विधानसभा प्रभारी तथा प्रदेश मंत्री वाईपी सिंह मुख्य अतिथि है।
     आपको बता दें कि, भाजपा के जिला सह प्रवक्ता अशोक सिंह ने इस संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि, पार्टी ने सम्मेलन की तैयारी को लेकर विधानसभा के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओ के साथ वर्चुअल बैठक कर समीझा किया। सम्मेलन मे 5 हजार से अधिक कार्यकर्ता वर्चुअल सम्मेलन में प्रतिभाग करेगे। जिसके लिए मंडल पदाधिकारीयों के साथ बूथ अध्यक्ष अपने अपने बूथों पर ग्रुप बनाकर जूम ऐप के माध्यम से होने वाले इस सम्मेलन की आईडी और पासवर्ड भेज कर टेलिफोन पर सम्पर्क कर रहे है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ