रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 के माध्यम से संचालित पं0 दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना (स्वतः रोजगार योजना), शहरी क्षेेत्र दुकान निर्माण योजना एंव धोबी समाज के व्यक्तियों के आर्थिक उत्थान हेतु संचालित लान्ड्री एवं ड्राईक्लीनिंग योजना के क्रियान्वयन हेतु 15 सितम्बर 2020 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है।
आपको बता दें कि, उक्त योजना हेतु आय सीमा रूपये 56460 शहरी क्षेत्र में एवं ग्रामीण क्षेत्र में रूपये 46080 वार्षिक आय से अधिक न हो। आय प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र जो तहसीलदार/सक्षम अधिकारियों द्वारा निर्गत किया गया हो, की प्रमाणित प्रतियां संलग्न की जायेगी तथा आधार कार्ड एवं आधार लिंक बैंक खाते की प्रमाणित छायाप्रति भी संलग्न करे साथ ही जनधन खाता धारक को योजनान्तर्गत प्राथमिकता दी जायेगी।
शहरी क्षेत्र इच्छुक पात्र युवक/युवतियां अपना आवेदन पत्र जिस पर फोटो चस्पा हो जिला प्रबन्धक, अनुगम/जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) कार्यालय कमरा नं0 210 में उक्त निर्धारित तिथि 15 सितम्बर तक प्रस्तुत कर सकते है एवं पं दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना के ग्रामीण क्षेत्र के लाभार्थी सम्बन्धित विकास खण्डों में अपना आवेदन-पत्र सहायक/ग्राम विकास अधिकारी (स0क0) के यहां जमा करें। आवेदक की उम्र 18 से 55 वर्ष तक की ही मान्य है। आवेदक जनपद रायबरेली का स्थायी निवासी होना चाहिये। दुकान निर्माण के मामले में आवेदक के पास स्वंय की भूमि व्यावसायिक स्थल पर होनी चाहिये। लान्ड्री एवं ड्राईक्लीनिंग योजना हेतु आवेदक धोबी समाज का होना चाहिये। उक्त समस्त योजनान्तर्गत आवेदक बी0पी0एल0 श्रेणी का होना चाहिये।

0 टिप्पणियाँ