मास्क लगाओ महाअभियान के अंतर्गत बांटे गए 5000 मास्क

 

रजनीकांत अवस्थी

मथुरा: मास्क लगाओ महाअभियान के अंतर्गत ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति महानगर महिला प्रकोष्ठ की टीम के द्वारा गोवर्धन चौराहा मथुरा पर मास्क लगाओ महाअभियान चलाया गया। जिसका शुभारंभ एसपी ट्रैफिक कमल किशोर के द्वारा किया गया। जिसके अंतर्गत पैदल चलने वाले लोगों के साथ ही साईकिल, टू व्हीलर, ई-रिक्शा, टेंपो तथा बस में चलने वाले लोगों को मास्क वितरित किया गया।


    आपको बता दें कि, उक्त कार्यक्रम में एसपी ट्रैफिक कमल किशोर के साथ समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित समिति की टीम के साथ लोगों को जागरूक करते हुए सबको निशुल्क मास्क दिए गए। इस महा अभियान के अंतर्गत लोगों को 5000 मास्क वितरित किए गए। इस अवसर पर एसपी ट्रैफिक कमल किशोर ने कहा कि, समिति के द्वारा चलाई गई बहुत ही सराहनीय पहल है। इससे लोग जागरूक हो रहे हैं। जो लोग अब मास्क नहीं लगाएंगे उनका यातायात पुलिस कड़ाई से पालन करते हुए चालान करेगी। मास्क चालान पहली बार में 500 रुपए, दूसरी बार में 1000 रुपए और तीसरी बात  मासिक ना लगाने पर सख्त कार्रवाई होगी। इसलिए सभी लोग वृश्चिक महामारी कोविड-19 से बचने के लिए मास्क जरूर लगाएं।

       प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि, उनकी टीम लगातार इस मुहिम को चला रही है। अब तक  उन्होंने 25 हजार लोगों को निशुल्क मास्क बांट चुके हैं, और आगे भी यह महा अभियान निरंतर चलता रहेगा। मथुरा महिला प्रकोष्ठ की महानगर अध्यक्ष सुनीता उपाध्याय ने कहा कि, उन्होंने अपनी टीम की महिलाओं के साथ मिलकर जनपद में बढ़ते हुए वैश्विक महामारी कोरोना कोविड-19 बीमारी को देखते हुए महा अभियान चलाया। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग जागरूक हो सके, और अपने परिवार तथा अपने समाज को इस बीमारी से बचा सके।


       रेखा शर्मा, सरोज गोला, शिवानी चौधरी, पूजा सिसोदिया, सुरेश चंद गुप्ता, बृजेश शर्मा, आचार्य लक्ष्मी कांत शास्त्री, अर्जुन पंडित, अनूप चतुर्वेदी मुकेश चंद्र गुप्ता, विष्णु उपाध्याय कुलदीप शास्त्री महाअभियान में शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ