मास्क, हेलमेट के बगैर सिगरेट का कश लेते हुए बाईक से नगर में फर्राटा भरते पुलिसकर्मी

ब्यूरो रिपोर्ट
जैदपुर/बाराबंकी: भारत सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन को आम आदमी तक पहुँचाने वाले ही जब गाइडलाइन के नियमों का दरकिनार करें, तो यह बहुत ही शर्मनाक है। दूसरों को कोविड 19 के नियमों व कानून का पाठ पढ़ाने वाले ही जब कानून के नियमों को ताक पर रखकर मोटरसाइकिल से डबल सवार व हाथ में सिगरेट लेकर सड़क पर फर्राटा भरते हैं, तो लोगों की नजरें देखने पर मजबूर हो जाती हैं। लेकिन अब उनसे सवाल कोई करें, तो कैसे? क्योंकि कानून के रखवाले तो वह स्वयं है।
      आपको बता दें कि, दरअसल मामला कोतवाली जैदपुर का है, सोमवार की सुबह रक्षाबंधन की भीड़भाड़ में कोतवाली में तैनात दो सिपाही बिना हेलमेट बिना मास्क और तो और मार्केट के बीच सिगरेट की कस खींचते हुए दिखाई दिये। जिसे लोग देखते ही रह गए, पर अब साहब से सवाल करें कौन? क्योंकि साहब तो ख़ुद ही कानून के रखवाले है, और उनको कानून सिखाएगा कौन?
      फिलहाल देखने वालों में कुछ समय तक चर्चा का विषय जरूर बना रहा। पहले से चर्चा में रही कि कोतवाली जैदपुर की बागडोर  सन्दीप राय को सौंपी गई। जिसके बाद संदीप राय ने बड़े स्तर पर लम्बे समय से जमे कांस्टेबलों का फेरबदल किया, और कोतवाली में तैनात सभी पुलिस कर्मियों को फरियादियों से सहजता और सरलता का पाठ सिखाया, व विश्वव्यापी कोरोना महामारी को लेकर आम जनमानस से एहतियात बरतने की अपील कर रहे है। लेकिन उनके ही कांस्टेबल नियमों की धज्जियाँ उड़ाते नजर आ रहे है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ