ब्यूरो रिपोर्ट
अयोध्या: सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी कोरोना महामारी थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी क्रम में राम जन्मभूमि में विराजमान रामलला के एक और पुजारी भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि, जांच के बाद सहायक पुजारी प्रेम कुमार तिवारी की भी कोरोना पाॅजिटिव रिपोर्ट आई है। इसके पहले सहायक पुजारी प्रदीप दास भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सतेंद्र दास का भी कोरोना टेस्ट कराया गया है। हालांकि उनकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है, किंतु उन्हें अभी पूजा से दूर रखा गया है।
राम जन्मभूमि में प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के साथ-साथ चार पुजारी राम लला की सेवा करते हैं। इन्हीं चार पुजारियों में से दो की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। पहले प्रदीप दास और अब प्रेम कुमार तिवारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से पुजारियों में हड़कंप मच गया है। वहीं पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद दोनों पुजारी क्वारंटाइन है। इसके अलावा पहले मंदिर की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिन्हें भी क्वारनटीन किया गया है।

0 टिप्पणियाँ