ब्यूरो रिपोर्ट
कानपुर: जिलाधिकारी डॉ0 ब्रह्मदेव राम तिवारी ने आज स्वरूप नगर स्थित बालिका बाल गृह का निरीक्षण किया। बालिकाओं द्वारा जिलाधिकारी को राखी बांधी, राखी बंधवाने के उपरांत जिलाधिकारी ने सभी बालिकाओं को उपहार स्वरूप मास्क और सेनीटाइजर प्रदान किए।
आपको बता दें कि, कानपुर के डीएम ब्रह्मदेव तिवारी ने सभी बालिकाओं से पूछा की उन्हें कोई समस्या तो नही है, इस पर बालिकाओं द्वारा बताया गया कि, उन्हें कोई समस्या नही है। जिलाधिकारी द्वारा पूछे गए दूसरे सवाल कि, आप लोगों को यहां खाना कैसा मिलता है समय पर मिलता है या नही ? इस पर सभी बालिको द्वारा बताया गया कि, उन्हें समय पर और स्वादिष्ट भोजन मिलता है। DM ने सभी बालिकाओं से सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने तथा समय-समय पर साबुन से हाथ धुलने की भी बात कही गई।
बालिका गृह में रह रही बालिकाओं ने बताया कि, उन्होंने अपने हाथों से बनाई गई राखी को डीएम साहब के कलाई में बांधी है और बालक बाल गृह में रह रहे बालको को भी मिठाई तथा बालिकाओ द्वारा बनाई गई राखी ही भेजी गई है।
निरीक्षण के दौरान एसीएम मीनू राणा तथा जिला प्रोवेशन अधिकारी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ