रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता ब्लाक प्रमुख लालगंज अनन्तेश सिंह का कल रात लखनऊ स्थित मेयो हास्पिटल में आकस्मिक निधन हो गया, वो पिछले कई महीनों से कैंसर से पीड़ित थे, कुछ दिनों पूर्व उन्हें कोरोना भी हो गया था।
आपको बता दें कि, स्व0 अनन्तेश सिंह पुत्र स्व0 राना स्वम्वर सिंह खजूरगाँव रियासत से ताल्लुक रखते थे, इनके आसमयिक निधन पर समाजवादी पार्टी कार्यालय रायबरेली में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में बोलते हुए जिलाध्यक्ष इ. वीरेन्द्र यादव ने कहा कि, अनन्तेश सिंह का निधन हम सबके लिए बड़ी क्षति है, वो सरल मृदुभाषी एवं नेकदिल इन्सान थे, वो सामाजिक सेवा में बहुत लम्बे समय तक सक्रिय रहे। वो खजूरगाँव ग्राम पंचायत के प्रधान एवं उसके बाद लालगंज विकास खण्ड के प्रमुख रहे, दुःख की इस घड़ी में सम्पूर्ण समाजवादी परिवार उनके साथ है। शोक सभा के उपरान्त दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
शोक सभा में अरशद खान, श्रवण चैधरी, मुकेश रस्तोगी, हाजी मो. इलियास, मो0 समशाद, नीलू पाण्डेय, डा0 जावेद, विनय यादव, इजहार खान, विनोद यादव, मिर्जा सुल्तान बेग, रामचन्द्र यादव, अरविन्द चैधरी, राजेन्द्र यादव, अल्ताफ, रशीद, नौशाद घोसी, जयकरन यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ